n NBT न्यूज, हापुड़ : एक मोहल्ला निवासी युवती का प्रेमजाल के बाद शारीरिक शोषण करने और अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हापुड़ क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मोहल्ला गणेशपुरा निवासी जोगिंदर पर तीन साल तक अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।


