n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ाए गए दामों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि भाजपा ने निम्न मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी गई है। वहीं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इस पैदल मार्च में प्रदेश मंत्री डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, लोकेश चौधरी, मनोज कौशिक, अमित शर्मा, राजीव शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, अश्वनी त्यागी, आशुतोष गुप्ता, पंकज तिजानिया, अनवर कुरैशी, सविता गौतम और सविता जैसवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


