n NBT न्यूज, फरीदाबाद : मेवला महाराजपुर रेलवे अंडरपास से सेक्टर 45-46 डिवाइडिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लगात से बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। मौके पर उनके साथ विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे। इस सड़क के बनने से नैशनल हाइवे से अंडरपास होते हुए सूरजकुंड रोड की तरफ आने-जाने वाले लाेगों को सुविधा होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस सड़क का निर्माण कर रहा है। मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि साल 2014 के बाद फरीदाबाद में विकास कार्यों ने नई गति पकड़ी है और क्षेत्र की अधिकांश मूलभूत समस्याओं का समाधान किया गया है।


