वेव सिटी में कार की टक्कर से साइकल सवार की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

वेव सिटी में इस्कॉन मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। ड्यूटी पर जा रहे एक साइकल सवार को कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में साइकल सवार की मौत हो गई। यह घटना 16 मई की रात को हुई। पुलिस ने कार चालक विक्रांत सिरोही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

cyclist going to duty dies tragically in car collision in wave city drunk car driver absconds

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : वेव सिटी क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर के पास कार की टक्कर लगने से ड्यूटी जा रहे साइकल सवार की मौत हो गई। हादसा 16 मई की रात को हुआ। मामले में देवेंद्र कुमार ने वेव सिटी थाने में 17 मई को कार चालक विक्रांत सिरोही के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गौतमबुद्धनगर के गांव कचैड़ा वारसाबाद बादलपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके भाई सुभाष सिक्यॉरिटी गार्ड थे। आरोप है कि कार चालक विक्रांत सिरोही नशे की हालत में पाया गया। वह सीआईएसएफ में तैनात हैं। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें