डीजे पर प्रतिबंध, उल्लंघन किया तो होगा बहिष्कार

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुर्शदपुर गांव में पंचायत ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। शादी, जन्मदिन और अन्य समारोहों में तेज संगीत नहीं बजेगा। बुजुर्गों, बच्चों और विद्यार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया। भात देने की रस्म में भी बाहरी लोगों को शामिल करने पर रोक लगा दी गई है।

dj ban social boycott on violation strict decision by panchayat in murshadpur village

n NBT न्यूज, ग्रेनो : दनकौर क्षेत्र के मुर्शदपुर गांव में सोमवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने सामाजिक व्यवस्था और गांव के शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए कई अहम फैसले लिए। पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में शादी, जन्मदिन, धार्मिक कार्यक्रम या अन्य किसी भी समारोह में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

 पंचायत के इस फैसले को ग्रामीणों ने सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया। ग्रामीणों ने पंचायत में कहा कि तेज आवाज में बजने वाले डीजे से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी होती है। रात में तेज शोर से लोगों की नींद प्रभावित होती है, विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आती है और पशु-पक्षियों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में म्यूजिक सिस्टम की बढ़ती प्रवृत्ति ने गांवों के पारंपरिक और शांत वातावरण को प्रभावित किया है, इसलिए इसे रोकना जरूरी हो गया था। पंचायत में यह भी तय किया गया कि भात देने की रस्म के दौरान केवल परिवार और गांव के लोग ही शामिल होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति को साथ ले जाने या दूसरे गांवों से लोगों को बुलाने की अनुमति नहीं होगी। इससे अनावश्यक खर्च और दिखावे की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। पंचायत ने चेतावनी दी कि जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें