n NBT न्यूज, फरीदाबाद : व्हर्ल पूल चौक स्थित सेंट्रल बैंक के सामने पिछले कई दिनों से जमा कूड़ा स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। इस बारे में नगर निगम के एनआईटी जोन के सफाई मुख्यालय के इंस्पेक्टर बीशन से भी बात की गई उन्होंने बताया कि शहर में लगातार सफाई का कार्य चल रहा है, जल्द ही यहां भी सफाई कराई जाएगी।


