अटल पार्क को संवारने की तैयारी, बनेगा ओपन जिम

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर 25 में स्थित अटल पार्क को बेहतर बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम पार्क में बागवानी को दुरुस्त करने के साथ ही एक बड़ा ओपन जिम भी स्थापित करेगा। इस पर करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिकारी छह महीने में काम पूरा करने की बात कह रहे हैं।

faridabad open gym to be built in atal park 155 crore to be spent on its renovation

n NBT न्यूज, फरीदाबाद :

नगर निगम ने सेक्टर 25 स्थित अटल पार्क को बेहतर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां पर बागवानी संबंधित कामों को दुरुस्त करने के साथ ही दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस काम पर करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। अधिकारी जल्द ही काम शुरू करने की बात कह रहे हैं।

कई कॉलोनियों के लोग अटल पार्क पर निर्भर

बता दें कि सेक्टर 25 में नगर निगम ने अटल पार्क विकसित किया हुआ है। वैसे तो यह सेक्टर इंडस्ट्रियल सेक्टर है, लेकिन आसपास बनी बसी कई कॉलोनियों के लोग अटल पार्क पर निर्भर हैं। पार्क में काफी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए नगर निगम की तरफ से तैयारियां शुरू की गई हैं। नगर निगम पार्क में एक बड़ा ओपन जिम स्थापित करेगा, जिसमें कई तरह की मशीनें लगाई जाएंगी। ऐसे में यहां लोगों को व्यायाम करने का बेहतर स्थान मिल सकेगा। नगर निगम ईएक्सईएन सतपाल ने बताया कि सेक्टर 25 अटल पार्क में यह सभी सुविधाएं विकसित करने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। काम पूरा करने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई है।

रेकमेंडेड खबरें