कॉलोनी में सीवर और पानी की डलेगी लाइन

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के राजीव कॉलोनी में नगर निगम ने मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां सीवर लाइन और पानी की सप्लाई लाइन डाली जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह काम जल्द ही शुरू होगा और एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

faridabad sewer and water lines to be upgraded in rajiv colony costing 85 lakhs

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : राजीव कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी हैं। यहां पर सीवर लाइन व वाॅटर सप्लाई लाइन डालने का काम किया जाएगा। इस काम पर करीब 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारी जल्द ही काम शुरू करने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि राजीव कॉलोनी के कुछ हिस्से में लंबे समय से सीवर व पानी की समस्या बनी हुई है। नगर निगम ईएक्सईएन सतपाल ने बताया कि राजीव कॉलोनी में सीवर लाइन व वाॅटर सप्लाई लाइन डालने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। एक साल में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। सीवर लाइन व वाॅटर सप्लाई लाइन डालने से इस एरिया में लोगों को सीवर व पानी की समस्या से निजात मिल सकेगा।

रेकमेंडेड खबरें