NBT न्यूज, मोदीनगर : किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मोदीनगर से मिला और ओलावृष्टि के कारण आम के न होने से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम ने ज्ञापन देते हुए बताया कि बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण किसान परेशान है। बच्चों की फीस तक जमा नहीं हो पा रही है। बच्चों की शादी के लिए किसान को कर्ज लेना पड़ रहा है। पिछले दिनों ओलावृष्टि के कारण कस्बा निवाड़ी क्षेत्र में आम के बागों में भारी नुकसान पहुंचा है। सर्वें कराकर नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएं, जिससे प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा मिल सकें। सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी, अरुण सेन, गौरव त्यागी, रोहित त्यागी, रोहित चौधरी, कुलदीप त्यागी, नरेंद्र त्यागी, सुबोध कुमार, मदनलाल फौजी, अवनीश त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।


