टूटी रैंप से हादसे का डर लोगों को हो रही दिक्कत

नवभारतटाइम्स.कॉम

अर्थला की कैलाश पार्क कॉलोनी में नाले पर बनी पुलिया पर रैंप न होने से लोग परेशान हैं। तीन साल पहले पुलिया बनी, पर चढ़ने-उतरने की सुविधा नहीं मिली। बुजुर्गों, बच्चों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। टूटे किनारे और गड्ढों से हादसे का डर बना रहता है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसल जाते हैं।

fear of accidents due to broken ramp peoples lives at risk in kailash park colony

n NBT रिपोर्ट, मोहन नगर : अर्थला की कैलाश पार्क कॉलोनी में नाले पर बनी रैंप लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। लोगों का आरोप है कि करीब तीन वर्ष पूर्व पुलिया का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन आज तक उस पर चढ़ने-उतरने के लिए रैंप नहीं बनाया गया। इसके चलते रोजाना राहगीरों, बुजुर्गों, बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि यह मार्ग सीधे गांव की ओर जाता है, जबकि दूसरा रास्ता मंदिर तक पहुंचने के लिए उपयोग किया जाता है। दोनों जगहों पर पुलिया बनी होने के बावजूद रैंप निर्माण न होने से लोगों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कई जगह पुलिया के किनारे टूट चुके हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसल जाते हैं और रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। निवासियों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल पुलिया पर रैंप निर्माण के निर्देश दिए जाए। साथ ही नाले की नियमित सफाई और कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

रेकमेंडेड खबरें