Sunil.pandey2
@TImesofindia.com
n ग्रेटर नोएडा : शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रेटर नोएडा के अधिकारी और निवासी आमने-सामने आ गए। निवासियों ने शहर की सफाई के लिए अथॉरिटी को कठघरे में खड़ा किया तो अफसरों ने भी निवासियों की कमियां गिनाई। समाधान के लिए लोगों ने सुझाव दिया कि किसी एक सेक्टर का चयन करके उस पर काम किया जाए और लोगों का सहयोग लिया जाए।
शहर में समस्या समाधान के नाम से बने वॉट्सएप ग्रुप में अधिकारी भी जुड़े हैं। इसमें लोग सफाई, पानी, सीवर, बिजली, उद्यान आदि की समस्याएं साझा करते हैं। ग्रुप पर अधिकारी जवाब देते हैं। अथॉरिटी द्वारा डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाया चार्ज अभी सभी निवासी नहीं दे रहे हैं। रविवार-सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निवासियों ने इस ग्रुप पर शिकायतों का अंबार लगा दिया। एक यूजर ने लिखा कि कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी रोजाना नहीं आती है। इसके जवाब में अथॉरिटी के अधिकारी ने लिखा कि सेक्टर्स में 100% डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। एक यूजर ने कहा कि इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाए।


