n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
वेव सिटी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो ई-रिक्शा, दो के कटे पार्ट्स और अन्य सामान बरामद हुआ है। शातिर सुनसान इलाके में से ई-रिक्शा चोरी करते थे। इसके बाद उनके पार्ट्स अलग कर कबाड़ियों को बेचते थे।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि वेव सिटी थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार 17 मई को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। सद्भावना कट के पास चार-पांच युवक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे भूड़गढ़ी जाने वाले रास्ते पर चोरी के ई-रिक्शों और कटे हुए पार्ट्स के साथ खड़े होने की सूचना मिली। आरोपी चोरी का सामान किसी कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे। मौके पर पहुंचकर दो ई-रिक्शों के साथ पांच युवक खड़े मिले, जिन्हें पकड़ लिया।


