बार असोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद बार असोसिएशन ने लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज और उनके चैंबरों को गिराए जाने का विरोध किया है। असोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में घटना की निंदा की गई है। जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ghaziabad bar association submits memorandum to dm in protest against lathi charge on lawyers in lucknow

n NBT न्यूज, आरडीसी : लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और अधिवक्ता चैंबरों के ध्वस्तीकरण के विरोध में बार असोसिएशन गाजियाबाद ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। असोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने कहा कि 17 मई को लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया तथा अधिवक्ता चैंबरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इससे प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में रोष है। ज्ञापन में मांग की गई कि लाठीचार्ज कराने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित किया जाए। घटना में घायल अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

रेकमेंडेड खबरें