सब्जी के मोलभाव को लेकर विवाद विक्रेता मां-बेटों को पीटा, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में सब्जी विक्रेता महिला और उसके बेटों के साथ मारपीट हुई। यह घटना 16 मई की रात को शनि बाजार में हुई। महिला ने मोलभाव को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने महिला और उसके बेटों की पिटाई की।

ghaziabad vegetable seller mother sons brutally beaten over bargaining case registered

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

मधुबन बापूधाम क्षेत्र के शनि बाजार में सब्जी विक्रेता महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 16 मई रात की है। मामले में महिला ने ऋषिपाल चौधरी और 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में गोविंदपुरम निवासी ओमवती ने बताया कि वह 16 मई की रात शनि बाजार में सब्जी बेच रही थीं। एक व्यक्ति आया, जिसने खुद को सचिन डबास का पिता बताया। उसने मौलभाव को लेकर लड़ाई की। उसने मोबाइल चोरी का आरोप लगा गाली-गलौज शुरू कर दी। फोन करके 10-12 साथियों को और बुला लिया। उन्होंने मिलकर उसको, बेटे दीपक और अर्जुन के साथ पिटाई की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें