OT का काम अधूरा होने से ऑपरेशन में हो रही परेशानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के जिला महिला अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य अधूरा है। 31 मार्च तक काम पूरा होना था, लेकिन देरी के कारण ऑपरेशन में बाधा आ रही है। पुराने ओटी में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। निर्माण कार्य से धूल उड़ने से भी समस्या बढ़ रही है।

ghaziabad womens hospital incomplete ot construction obstruction in operations increased risk of infection

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : जिला महिला अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाया जा रहा है। इसका काम 31 मार्च तक पूरा करना था, लेकिन काम पूरा नहीं होने से ऑपरेशन में बाधा आ रही है। इसके साथ ही इंफेक्शन फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था को अस्पताल प्रशासन की तरफ से कई बार शिकायत भेजी गई है, इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है।

महिला अस्पताल में रोजना 40 से अधिक डिलीवरी किए जाते हैं। इनमें आठ से 10 सर्जरी और करीब 30 सामान्य प्रसव शामिल हैं। इसके चलते अस्पताल में ऑपरेशन कराने आने वाली महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अस्पताल में वर्तमान समय में पुराने ओटी में ही ऑपरेशन किए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पुराने सिस्टम में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। साथ ही निर्माण कार्य चलने के कारण धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे ओटी तैयार करने में पहले से अधिक समय लगता है। मॉड्यूलर ओटी के लिए सितंबर 2025 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण एजेंसी की धीमी कार्यप्रणाली और तकनीकी कारणों को देरी की वजह बताया जा रहा है। महिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि कई बार लिखित में काम पूरा करने को लेकर पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन काम पूरा नहीं किया गया।

रेकमेंडेड खबरें