n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मेरठ रोड पर छह मई को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में केस दर्ज हुआ है। सुतीश कुमार की शिकायत पर 16 मई को मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद मामले में उन्होंने शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।


