n NBT न्यूज, ग्रेनो : कुलेसरा गांव में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने अरेस्ट का जेल भेज दिया है। दादरी निवासी कोमल (22) अपने भाई कुणाल शर्मा (19) और एक माह की बेटी निशु के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। रविवार रात जब वे कुलेसरा पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कोमल और कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम निशु गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक प्रमोद (एटा) को अरेस्ट कर लिया है।


