एक महीने में ही टूट गए मैनहोल के ढक्कन

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन के वार्ड नंबर पांच में सीवर लाइन के मैनहोलों के ढक्कन एक महीने में ही टूट गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। निर्माण एजेंसी के काम पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों ने ढक्कन ठीक कराने और जांच की मांग की है। जनस्वास्थ्य विभाग ने शीघ्र ही स्लैब डालने का आश्वासन दिया है।

manhole covers broken in hathin within a month questions raised on public health departments functioning

n NBT न्यूज़, हथीन : शहर के वाॅर्ड नंबर पांच में एक महीने पहले बनाए गए सीवर लाइन के मैनहोलों के ढक्कन टूट गए हैं। इससे जनस्वास्थ्य विभाग की निर्माण विंग एवं संबधित एजेंसी के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं। शहर के नागरिकों ने टूटे हुए ढक्कनों को शीघ्र ही ठीक कराने एवं निर्माण एजेंसी के कामकाज की जांच की मांग की है। एक महीने पूर्व लोगों की शिकायतों पर जनस्वास्थ्य विभाग ने वाॅर्ड नंबर पांच से गुजर रहे फिरनी रोड के सीवर मैनहोलों के ढक्कन बनवाए थे। बीजेपी हथीन मण्डल के महामंत्री सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि मैनहोलों के ढक्कन टूटने से आम आदमी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला है। शीघ्र ही संबंधित मैनहोलों पर स्लैब डाले जाएंगे।

रेकमेंडेड खबरें