‘यात्रियों को आधुनिक सुविधा देना रेलवे की प्राथमिकता’

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य चल रहे हैं। डीआरएम पीआर त्रिपाठी ने निरीक्षण कर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने की प्राथमिकता बताई। जल्द ही बंद ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा और फुट ओवर ब्रिज को बेहतर बनाया जाएगा। स्टेशन की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

modinagar railway station to get modern facilities drm inspects

n NBT न्यूज, मोदीनगर : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मोदीनगर स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यकरण और आधुनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का सोमवार को रेलवे के डीआरएम पीआर त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही मोदीनगर में उन ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जाएगा, जिनका किन्हीं कारणों से ठहराव बंद कर दिया गया था। डीआरएम ने बताया कि मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही फुट ओवर ब्रिज की सुविधा को बेहतर बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन की सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इस मौके पर त्यागी समाज के अध्यक्ष अरुण त्यागी ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम त्यागी के नाम का शिलापट्ट पहले की तरह रेलवे स्टेशन पर लगाए जाने की मांग की है। स्टेशन मास्टर शिवकुमार शर्मा सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें