n NBT न्यूज, हापुड़ : शादी समारोह से लौट रहे प्रॉपर्टी और शराब कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी पूर्व प्रधान कालू के बेटे प्रॉपर्टी कारोबारी अतुल तोमर सोमवार की रात भोजपुर क्षेत्र में शादी समारोह से घर लौट रहे थे। उसी समय पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को रोककर गोली मारकर हत्या कर दी थी। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पिलखुवा निवासी अशोक को जेल भेज दिया है।


