n NBT न्यूज, फरीदाबाद : जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत होने वाले दाखिलों को लेकर अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई निजी स्कूल आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते अभिभावक लगातार शिक्षा विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जिसको देखते हुए है कि जिला शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों के साथ मिटिंग ली। मिटिंग में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत ढिल्लों, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंघला, आईएएस मुस्कान श्रीवास्त्व मौजूद रही। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत ढिल्लों ने बताया कि विभाग लगातार दाखिला प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है और जिन स्कूलों से शिकायतें मिल रही हैं, उनसे जवाब तलब किया जा रहा है।


