ठेका हटाने पर किसान यूनियन-पुलिस में नोकझोंक

नवभारतटाइम्स.कॉम

सालेपुर गांव में शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और किसान यूनियन ने पंचायत की। गांव से ठेका हटाने का फैसला लिया गया। पुलिस के पहुंचने पर किसान नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने ठेका न हटने पर धरना देने की चेतावनी दी है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

sharp altercation between kisan union and police over removal of liquor shop in salepur villagers warn of protest

n NBT न्यूज, दनकौर : सालेपुर गांव में शराब का ठेका हटाने की मांग करते हुए सोमवार को ग्रामीणों और किसान यूनियन बलराज के कार्यकर्ताओं ने पंचायत आयोजित की। पंचायत में गांव से ठेका हटाने का फैसला लिया गया। ग्रामीणों ने ठेका संचालक को दुकान हटाने के लिए कुछ घंटे का समय दिया। मामले की सूचना मिलने पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसान नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में किसान नेता पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद पंचायत समाप्त कर दी गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव से शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो धरना शुरू किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें