‘अब कम इनकम नहीं दिखा पाएंगे’

नवभारतटाइम्स.कॉम

अब आधार कार्ड और फैमिली आईडी को AI तकनीक से जोड़ा जाएगा। इससे आपकी आय का सही पता चलेगा। अगर आपने कम आय दिखाई है, लेकिन आपके बच्चे महंगे स्कूलों में पढ़ते हैं या बैंक में अच्छी कमाई है, तो आपकी असल संपत्ति सरकार के सामने आ जाएगी।

ai makes showing low income difficult family id to be linked with aadhaar expensive school fees and loans to be included

बैंक खाता, फोन, प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त इत्यादि में आधार कार्ड आधार कार्ड से जुड़ी है। AI तकनीक से आधार में शामिल सभी जानकारी स्वयं ही पीपीपी में शामिल हो जाएंगी। अगर किसी ने फैमिली आईडी में कम आय दिखाई है, जबकि उनके बच्चे महंगे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बैंक में भी ठीक कमाई दिख रही है। तो ऐसे में पूरे की वर्थ वैल्यू सरकार के सामने आ जाएगी। जिन परिवारों के बच्चे बड़े स्कूलों में पढ़ते हैं। बच्चों की स्कूल फीस को भी वर्थ वैल्यू माना जाएगा। 10 हजार रुपये मासिक फीस देने वाले परिवार की वर्थ वैल्यू में 1.20 रुपए जुड़ जाएंगे। जिन परिवारों ने ा घर बनाने के लिए बैंक लोन लिया है, उसका जिक्र भी रहेगा। परिवार के किसी भी सदस्य के खाते से कटने वाली लोन की किश्त की राशि का भी जिक्र होगा।