कनाडा भेजने के नाम पर डिलिवरी बॉय से दो लाख रुपये की ठगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

मानेसर में एक डिलिवरी बॉय से कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई है। ठगों ने खुद को कंपनी का एजेंट बताकर युवक को झांसा दिया। युवक ने किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए। जब युवक बताए गए पते पर पहुंचा तो वहां कोई ऑफिस नहीं मिला।

delivery boy duped of 2 lakh in the name of sending to canada case registered in cyber crime police station

n NBT रिपोर्ट, मानेसर: विदेश जाकर सुनहरे भविष्य का सपना देखना एक युवक को भारी पड़ गया। शातिर ठगों ने खुद को एक कंपनी का एजेंट बताकर एक डिलिवरी बॉय से 2,07,100 रुपये ठग लिए। मानेसर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी धीरेंद्र कुमार मानेसर के नहारपुर गांव में किराए पर रहते हैं और डिलिवरी बॉय का काम करते हैं। धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को उनके वॉट्सऐप पर एक विदेशी नंबर से मेसेज आया। मेसेज करने वाले ने अपना नाम जगमोहन सिंह बताया और कहा कि वह उसे कनाडा में अच्छी नौकरी दिलवा सकता है। ठग ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए दिल्ली में अपने ऑफिस की बात कही और खुद को नामी एजेंसी का प्रतिनिधि बताया। झांसे में आकर धीरेंद्र ने 13 अप्रैल से 3 मई के बीच अलग-अलग किस्तों में 2,07,100 रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब बताए गए दिल्ली के पते पर जाकर देखा, तो वहां उस नाम का कोई ऑफिस ही नहीं था। तब समझ आया कि धोखाधड़ी हुई है। काफी समय तक झूठे दिलासे और फोन बंद कर लेने के बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और वॉट्सऐप चैट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।