सेक्टर-99A में स्ट्रीट लाइट्स खराब, अंधेरे से हादसे की बढ़ी आशंका

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-99A में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कई मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। इससे रात में सफर करना मुश्किल हो गया है। लोगों को डर है कि अंधेरे के कारण सड़क हादसे हो सकते हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बढ़ गया है।

sector 99a street lights faulty darkness increases accident risk public distressed

n NBT न्यूज, गुड़गांव

सेक्टर-99A में स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र की कई मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर लाइटें बंद पड़ी हैं, जबकि कई हाईमास्ट और CCMS पैनल खराब हैं। ऐसे में रात होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है, हादसे की भी आशंका बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।

निवासियों के अनुसार गढ़ी क्षेत्र में लगे कई पोल में CCMS पैनल खराब पड़े हैं, जिसके कारण अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। गढ़ी स्कूल और अंबेडकर भवन के पास लगे हाईमास्ट भी पिछले करीब दो माह से खराब पड़ें हैं। वहीं कई जगहों पर पोल और लाइटें लगाने के बावजूद अब तक वायरिंग पूरी नहीं की गई। सेक्टर-99 ए के निवासी संतोष कुमार ने बताया कि होली चौक से पंचमुखी चौक, एमआर गार्डन, शिवालिक सिटी, परेना कोबान रेजिड़ेंसी और इस्कॉन टी-पॉइंट से गढ़ी फ्लाईओवर तक बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। कई पोलों पर टाइमर सिस्टम नहीं होने के कारण दिन में भी लाइटें जलती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। साथ ही सड़क हादसों और असामाजिक गतिविधियों का खतरा भी बढ़ गया है। मामले में नगर निगम के एक्सईएन वासु से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।