n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र के सिकरोड गांव में एक बुजुर्ग की धोखाधड़ी से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। आरोप पिता-पुत्र पर है कि उन्होंने मिलीभगत कर यह फर्जीवाड़ा किया।
शिकायत में नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-एक निवासी 61 वर्षीय राजेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 2016 में अपनी पत्नी स्वर्गीय उषा गुप्ता के नाम मकरमतपुर सिकरोड गांव में 2164 वर्ग मीटर जमीन थी। पंजीकरण के बाद त्रिपक्षीय समझौते में भी जमीन का बंटवारा किया गया था। उनकी पत्नी का 2023 में निधन हो चुका है। इसके बाद जमीन उनके बेटे वासु गुप्ता और अभिनय गुप्ता के नाम दर्ज हो गई। दोनों बेटे से उन्होंने अपने नाम पावर ऑफ अटॉर्नी भी ले रखी है। आरोप है कि सिकरोड गांव के ही कमल सिंह और उनके बेटे मुकेश शर्मा ने अपने हिस्से की जमीन बेचने के दौरान उनके कब्जे वाली जमीन भी दूसरे को बेच दी। करीब 200 वर्ग गज जमीन मुकेश कुमार नाम के व्यक्ति को बेचकर उस पर कब्जा भी दिला दिया गया। राजेश गुप्ता ने कहा कि 22 सितंबर 2025 को जब वह अपनी जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनवा रहे थे तभी आरोपी वहां पहुंच गए और निर्माण रुकवा दिया।


