प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 12 लाख ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोदीनगर में एक महिला से प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी हुई। मेरठ की शांति देवी को सोनिया ने विजयनगर कॉलोनी में प्लॉट बेचने का झांसा दिया। 12 लाख रुपये लेने के बाद जब शांति देवी प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि प्लॉट 2007 में ही जयकिशन को बिक चुका था।

प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 12 लाख ठगे

n NBT न्यूज, मोदीनगर : प्लॉट दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 12 लाख रुपये ठग लिए गए। मेरठ के गांव रासना निवासी शांति देवी की मुलाकात मोदीनगर की देवनगर कॉलोनी निवासी सोनिया से हुई। सोनिया ने उन्हें बताया कि गांव रोरी की विजयनगर कॉलोनी में उनका प्लॉट है और वह उसे बेचना चाह रहे हैं। प्लॉट का सौदा 12 लाख रुपये में हुआ था। पीड़ित महिला प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंची तो उसे पता चला कि यह प्लॉट 2007 में जयकिशन नामक व्यक्ति को पहले ही बिक चुका है और उस व्यक्ति का प्लॉट पर कब्जा मिला।

रेकमेंडेड खबरें