वन स्कूल पोर्टल पर डेटा अपडेट करने के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकारी स्कूलों के वन स्कूल पोर्टल पर डेटा अपडेट न होने से शिक्षा निदेशालय चिंतित है। प्रदेश के हजारों प्राइमरी स्कूलों की जानकारी अधूरी है। निदेशालय ने जिला अधिकारियों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूलों को अपनी स्थिति पोर्टल पर दर्ज करानी होगी।

education directorate concerned over non update of data on one school portal strict instructions issued

n NBT न्यूज, गुड़गांव

सरकारी स्कूलों के रेकॉर्ड को व्यवस्थित करने के लिए शुरू किए वन स्कूल पोर्टल पर अधूरी जानकारी अब शिक्षा निदेशालय के लिए चिंता का कारण बन गई है। प्रदेशभर के हजारों प्राइमरी स्कूलों का डेटा अब तक अपडेट नहीं हुआ। इस पर निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जल्द प्रक्रिया पूरी कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि ऐसे सभी प्राइमरी स्कूल जो स्वतंत्र रूप से संचालित हो रहे हैं या किसी माध्यमिक, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ एक ही भवन या कैंपस में चल रहे हैं उनकी सही स्थिति पोर्टल पर दर्ज की जानी जरूरी है। स्कूलों को अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से यह अपडेट करना होगा कि वे अलग स्कूल के रूप में संचालित हैं या किसी अन्य स्कूल से जुड़े हुए हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई स्कूलों की स्थिति पोर्टल पर सही दर्ज नहीं होने के कारण स्टाफ, छात्रों और स्कूल संबंधी योजनाओं के संचालन में दिक्कतें सामने आ रही हैं। प्रदेश में करीब 3270 स्कूलों की जानकारी अब तक अपडेट नहीं की गई है। इसलिए विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

रेकमेंडेड खबरें