बैंक अधिकारी के परिवार का कर रहे उत्पीड़न, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्राइवेट बैंक के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सौरभ पुरी और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। अज्ञात लोग लोन रिकवरी के नाम पर लगातार फोन और मैसेज कर रहे हैं। जानकारी न मिलने पर वे अभद्र भाषा और धमकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अब इन लोगों की पहचान करने में जुटी है।

bank officers family harassed and threatened cyber cell investigates

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

प्राइवेट बैंक के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और उनके परिवार का उत्पीड़न किए जाने के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है, जिन्होंने लगातार कॉल और वॉटसएप किए। 9 अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार करीब 200 कॉल और वॉट्सएप मेसेज की बात सामने आई है।

आरोप है कि कॉल करने वाले खुद को किसी लोन रिकवरी से जुड़ा बताते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी मांग रहे थे, लेकिन जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अभद्र भाषा, धमकी और अश्लील टिप्पणियां शुरू कर दीं। इंडसइंड बैंक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर तैनात सौरभ पुरी ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उन्हें कुछ अज्ञात नंबरों से फोन आए, जिसमें उनके कार्यालय के किसी कर्मचारी के लिए गए लोन के बारे में पूछताछ की जा रही थी। सौरभ ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसे किसी की जानकारी नहीं है। पीड़ित के इनकार करने के बावजूद, आरोपियों ने उनके परिवार के सदस्यों को दिन-रात फोन करना शुरू कर दिया।

रेकमेंडेड खबरें