nNBT न्यूज, लखनऊ : मदरसा के निलंबित सहायक अध्यापक नूर अहमद पर अलग-अलग दस्तावेजों में भिन्न जन्मतिथि दिखाकर पासपोर्ट बनवाने और नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। अधिवक्ता एके तिवारी की तहरीर पर महानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक न्यू हैदराबाद निवासी नूर अहमद ने मदरसा शिक्षा परिषद में जन्मतिथि 10 नवंबर 1983 दर्ज कराई, जबकि पासपोर्ट में 14 मई 1976 अंकित है। आरोप है कि उन्होंने गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाया और उसी आधार पर मदरसा हनफिया जियाउल कुरान, बड़ा चांदगंज में नौकरी हासिल की।


