बंथरा में बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

बंथरा थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। रविवार रात हनुमान मंदिर के पास कानपुर रोड पर पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

banthra tragic road accident two youths dead in bike collision accused absconding

nNBT न्यूज, बंथरा : बंथरा थानाक्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सरोजनी नगर की हाइडल कॉलोनी निवासी रमेश का पुत्र कमल (18) और बंथरा के लाला खेड़ा निवासी वीरेंद्र का पुत्र दीपांशु रावत (19) रविवार रात बाइक से सरोजनीनगर की ओर जा रहे थे। रात 10 बजे बंथरा स्थित हनुमान मंदिर के पास कानपुर रोड पर पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक सड़क किनारे पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश कर रही है।