वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर बुज़ुर्ग से "6.55 लाख की साइबर ठगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में एक बुजुर्ग से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर जालसाजों ने 6.55 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठगों ने डीमैट अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए। ऐप में मुनाफा दिखने के बाद भी पैसे नहीं मिले।

cyber fraud of 655 lakh from elderly by adding to whatsapp group lured by share trading

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : इंदिरानगर के मानस सिटी निवासी बीआर वर्मा से साइबर जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.55 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित के मुताबिक 27 अप्रैल को वॉट्सऐप पर मेसेज भेजकर जालसाजों ने खुद को सेबी से रजिस्टर्ड फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया और उन्हें एक ग्रुप में जोड़ लिया। ग्रुप में निवेश पर भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे, जिससे वह भरोसे में आ गए। इसके बाद आरोपितों ने लिंक भेजकर डाउनलोड कराया और डीमैट अकाउंट खुलवाया। आईपीओ और एफपीओ में डिस्काउंट सब्सक्रिप्शन के नाम पर 22 मई तक कई बार में 6.55 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद ऐप में 62 लाख रुपये का मुनाफा दिखने लगा, लेकिन विड्रॉल नहीं हो सका। विरोध करने पर जालसाजों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया।