बुजुर्ग की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या का केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

आशियाना के भदरुख में ओमप्रकाश की मौत के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। संपत्ति विवाद में हुई मारपीट के बाद ओमप्रकाश की पत्नी ने यह शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सौतेले परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है।

elderly death in property dispute culpable homicide case registered against 9 of stepfamily

nNBT न्यूज, आलमबाग : आशियाना के भदरुख में ओमप्रकाश (62) की मौत के मामले में पुलिस ने ओमप्रकाश की पत्नी आशा की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने ओमप्रकाश के सौतेले परिवार की दो महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि 20 मई को संपत्ति विवाद को लेकर ओमप्रकाश के परिवार और उनके सौतेले रिश्तेदारों के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि रमापति, ममता, ललित, शिव मोहन, मनीष, सौरभ, महेश, विद्या और आलोक ने ईंट-पत्थर चलाकर हमला किया था, जिसमें ओमप्रकाश और उनके बेटे रजनीश घायल हो गए थे। पत्नी का आरोप है कि शनिवार सुबह पति की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी थी, तभी फिर विवाद शुरू हो गया और उनकी घर में ही मौत हो गई।