आरोपी अभिषेक पंचकूला के एक कॉलेज से फार्मेसी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता सतबीर सिंह स्वास्थ्य विभाग पंचकूला से 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद उन्हें करीब 16 लाख रुपये का फंड मिला था। इसके अलावा परिवार की ढाई एकड़ जमीन से खेत की मिट्टी उठाने का सौदा भी हुआ था। अभिषेक चाहता था कि मिट्टी और रिटायरमेंट का पैसा उसे व उसके पिता को मिले, जबकि बड़ा भाई संदीप इसका विरोध करता था।


