गुज्जर गैंग का आतंक, 9 लोग गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोसाईंगंज में गुज्जर गैंग का आतंक सामने आया है। पुलिस ने नीरज यादव के घर पर तोड़फोड़ और जानलेवा हमले के मामले में गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित के घर पर 25-30 लोग पहुंचे थे और उन्होंने दो बाइक व एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

gujjar gangs terror 9 arrested attack on neeraj yadav and vandalism of vehicles

nNBT न्यूज, गोसाईंगंज : पुलिस ने गुज्जर गैंग के 9 सदस्यों को जेल भेज दिया। सभी आरोपित नीरज यादव के घर पर गाड़ियां तोड़ने और जानलेवा हमले के मामले में वांछित थे।

पीड़ित के मुताबिक 25-30 लोग दो पिकप और एक कार से पहुंचे और घर के बाहर खड़ी दो बाइक व एक कार में तोड़फोड़ की। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि पहले आजाद रावत को गिरफ्तार किया था। मुखबिर की सूचना पर ज्वाला, सौरभ, संकेत, मन्नू, संदीप, नीरज, अंकित, शिवा और शिव बालक को गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपितों की तलाश जा रही है।