अवैध खनन पकड़ा, गाड़ियां सीज

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोंडा और शामली जिलों में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई हुई है। करनैलगंज तहसील के फत्तेपुर गांव में जेसीबी और डंपर सीज किए गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के झाल और कुडाना गांवों में खेतों से मिट्टी खनन पाया गया। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। आरोपितों की तलाश जारी है।

illegal mining action in gonda and shamli jcb and dumper seized accused flee

nNBT न्यूज, गोंडा /शामली: प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में छापे मारी के दौरान अवैध मिट्टी खनन पकड़ा गया। मौके से मिले वाहनों को सीज करने के साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोंडा के करनैलगंज तहसील क्षेत्र में शनिवार को अवैध मिट्टी खनन पकड़े जाने के साथ ही जेसीबी और डंपर सीज किया गया है। एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस, खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत फत्तेपुर में छापा मारा। इस दौरान खनन कर रहे लोग भाग निकले। मौके से मिले वाहन कब्जे में लेने के साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, शामिल में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल और कुडाना में एसडीएम निधी भारद्वाज ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर बिना अनुमति खेतों से मिट्टी का खनन पाया गया। टीम ने जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है।