रोहतक के मां-बेटे ब्रिटेन के मेयर, जश्न का माहौल

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोनीपत के रोहणा गांव के तुषार दहिया और उनकी मां परवीन रानी ने ब्रिटेन में इतिहास रचा है। तुषार एल्सट्री और बोरेहामवुड के मेयर बने हैं, वहीं परवीन रानी हर्ट्समेयर बरो काउंसिल की मेयर चुनी गई हैं। यह पहली बार है जब एक ही परिवार के मां-बेटे मेयर बने हैं।

रोहतक के मां-बेटे ब्रिटेन के मेयर, जश्न का माहौल

NBT न्यूज, रोहतक

रोहतक के निकटवर्ती सोनीपत के रोहण गांव के 23 वर्षीय तुषार दहिया और उसकी मां परवीन रानी ने यूके की राजनीति में इतिहास रच दिया है। तुषार दहिया हाल ही में यूके के एल्सट्री और बोरेहामवुड के मेयर बने और अब उनकी मां परवीन रानी भी हर्ट्समेयर बरो काउंसिल की मेयर चुनी गई हैं। परिवार में जश्न और खुशी का माहौल है।

तुषार दहिया को पिछले सप्ताह यूके के एल्सट्री व बोरेहामवुड मेयर और उसकी मां परवीन रानी 20 मई को हर्ट्समेयर बरो काउंसिल की मेयर चुना गया है। यूके के राजनीतिक इतिहास में यह पहली घटना है जब एक ही परिवार के मां और बेटे दोनों मेयर बने हो। गौरतलब है कि सोनीपत जिला के रोहणा गांव की परवीन रानी वर्ष 2013 में अपने बेटे तुषार के साथ ब्रिटेन गई थीं। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में काम शुरू किया। उन्होंने यूके की हिंदी शिक्षा परिषद से जुड़कर भारतीय मूल के स्टूडेंट्स को हिंदी पढ़ाने का काम किया। लेकिन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के बाद राजनीति में कदम रखा और 2023 में कैबिनेट मिनिस्टर बनीं। इसके बाद 2024 में वह डिप्टी मेयर भी चुनी गई।

तुषार दहिया ने किंग्स कॉलेज लंदन से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने ब्रिटेन के डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेंसंस में पॉलिसी एडवाइजर के रूप में कार्य किया है। हिंदी शिक्षा परिषद यूके में वह ब्रिटिश-भारतीय बच्चों को हिंदी भाषा निशुल्क सिखाते हैं।