nNBT न्यूज, लखनऊ : मड़ियांव पुलिस ने प्लॉट दिखाने के बहाने सरकारी कर्मचारी का अपहरण कर बंधक बनाने वाले गिरोह के आरोपित हिमांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आशियाना निवासी आनंद कुमार वर्मा प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना) कार्यालय में वरिष्ठ ऑडिटर हैं। हिमांशु ने नवंबर 2023 में उन्हें पर प्लॉट दिखाने के बहाने मोहिबुल्लापुर बुलाया। वहां से उन्हें एक मकान में ले गए कमरे में बंद कर फोन छीन लिया गया। फिर अश्लील विडियो बनाकर मोबाइल का पासवर्ड ले लिया। आरोपितों ने उनके बैंक खातों से करीब 1.80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित के नाम पर पेटीएम और भारत पे से लोन भी ले लिया था।


