सूरजमुखी की खरीद आज से

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा सरकार किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य में सूरजमुखी की खरीद एक सप्ताह पहले शुरू हो रही है। अब 25 मई से मंडियों में सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। यह निर्णय किसानों की मांग पर लिया गया है। खरीद एजेंसियों को इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

sunflower procurement starts today in haryana big relief for farmers

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने किसानों की मांग पर इस बार राज्य में एक सप्ताह पहले ही सूरजमुखी की खरीद शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को बताया कि इस बार एक सप्ताह पहले कल 25 मई से सूरजमुखी की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारियों के लिए खरीद एजेंसियों को पुख़्ता प्रबंध करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

सूरजमुखी उगाने वाले किसानों को राहत देने के मकसद से हरियाणा सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत सूरजमुखी की फ़सल की खरीद एक हफ़्ता पहले शुरू कर दी है। यह खरीद, जो पहले 1 जून से शुरू होने वाली थी, अब पूरे राज्य की मंडियों में 25 मई से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सूरजमुखी उगाने वाले किसानों की बार-बार यह मांग आ रही थी कि खरीद जल्दी शुरू की जाए, क्योंकि अगले कुछ दिनों में कटाई शुरू होने की संभावना है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीद का शेड्यूल एक हफ़्ता पहले कर दिया गया है। इस फ़ैसले मंडियों में फ़सल की आवक बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।