nNBT न्यूज, सरोजनीनगर : बदाली खेड़ा में सड़क पर लगे जाम को हटाने को लेकर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित गौरव शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने सुनील मिश्रा, मंगलम और उनके 7-8 साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौरव के मुताबिक शनिवार रात 9:30 बजे वह घर जा रहे थे। दिल्ली हेयर कटिंग के पास सड़क पर अतिक्रमण से जाम लगा था। उन्होंने रास्ता खाली करने के लिए हॉर्न बजाया तो दुकानदार सुनील मिश्रा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद सुनील अपने भाई और साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपित ने चाकूनुमा हथियार से सिर पर हमला कर दिया। हमले में गौरव बेहोश होकर गिर पड़े। उनका एक फोन टूट गया, जबकि दूसरा गायब हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिर पर छह टांके लगाए गए।


