nNBT न्यूज, सैरपुर : सैरपुर इलाके के सरौरा गांव में एक युवक की गोमती में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पानी के अंदर एक झाड़ी में फंस गया था।
पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान निर्मल (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला था। वर्तमान में मड़ियांव में रहकर मजदूरी करता था। रविवार शाम वह साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। स्थानीय गोताखोर राम लखन की मदद से निर्मल को नदी से बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


