ज़िले में चल रहे 86 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर, 2,381 बच्चे ले रहे शिक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
86 special training centers in gurgaon 2381 children receiving special education
n NBT न्यूज, गुड़गांव : बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी सीखने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से गुड़गांव में 86 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर (STC) संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 2,381 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों को कदम टूलकिट की मदद से उनकी उम्र और सीखने के स्तर के अनुसार पढ़ाया जाता है। इन सेंटरों के संचालन के लिए 86 एजुकेशन वॉलंटियर भी तैनात किए गए हैं। स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर में 6 से 14 साल तक के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।सहायक परियोजना समन्वयक दिनेश ने बताया कि स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर में बच्चों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

रेकमेंडेड खबरें