Rewari Absconding Wanted Accused In Bank Robbery Arrested Accused From Up Caught From Noida
बैंक चोरी में फरार इनामी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : सीआईए कोसली ने एसटीएफ पलवल के सहयोग से 2024 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (कोसली शाखा) में हुई चोरी की वारदात में शामिल 5 हजार रुपये के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उधम सिंह यूपी के हाथरस का है, जो अभी नोएडा में रह रहा था। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2024 में शिकायत मिली थी कि बैंक परिसर के बगल की खिड़की तोड़कर चोरों ने प्रवेश किया और स्ट्रांग रूम और गन बॉक्स को गैस कटर से काटने का प्रयास किया था। हालांकि स्ट्रांग रूम में रखी संपत्ति सुरक्षित रही। चोर बैंक परिसर से 3 लेजर प्रिंटर, 4 बड़ी बैटरी व एक सीसीटीवी डीवीआर चोरी करके फरार हो गए थे।