Gurugram Maid Arrested Gold Chain And Rs 150 Lakh Recovered
सोने की चेन और रकम की चोरी में मेड गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-52 के एक मकान में मेड ने कथित तौर पर घर से सोने की चेन और नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक पता चलने पर उसे काम से निकाल दिया था। बाद में जांच करने पर एक सोने की चेन और नकदी गायब मिली तो शिकायत दी गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीम ने आरोपी महिला मेड को गिरफ्तार कर लिया। सोने की चेन और 1.50 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने 2 नवंबर को सेक्टर-53 थाने में शिकायत दी थी। बताया कि उनके मकान में गुड़िया देवी नाम की महिला सफाई का काम करती थी। 12 अक्टूबर को महिला को चोरी करते हुए पकड़ा था। इसके बाद उसे काम से हटा दिया। कुछ दिन बाद घर की अलमारी चेक की तो सोने की चेन और नकदी गायब मिली। शक था कि चोरी पूर्व मेड ने की। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने जांच करते हुए सोमवार को सेक्टर-43 के समीप से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुड़िया देवी मूल रूप से बिहार के खगड़िया की है और गुड़गांव के वजीराबाद में रह रही थी। पुलिस पूछताछ कर रही है।