Fda Investigation On 18 Products Of Midvision Private Limited Suspected Misbranding
कंपनी के 18 उत्पादों की रिपोर्ट पर होगा ऐक्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : फाजिलपुर झाड़सा स्थित मिडविजन प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की जांच जारी है। कंपनी के 9 खाद्य उत्पादों की लेबलिंग में मिसब्रैंडिंग का संदेह सामने आने के बाद खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों के कुल 18 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अब विभाग को इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही उत्पादों की गुणवत्ता, लेबलिंग पर किए गए दावों और नियमों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एफडीए अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान कंपनी के 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार से जुड़े साक्ष्य भी सामने आए हैं। ऐसे में कंपनी के व्यावसायिक संचालन और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जबकि गुड़गांव में केंद्रीय लाइसेंस की स्थिति की पुष्टि होना बाकी है। औषधि नियंत्रण अधिकारी-2 डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि 18 सैंपल की लैब रिपोर्ट आने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।