सिरसा से ला रहे थे कारतूस की खेप, पांच आरोपी पकड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम•
five arms suppliers bringing a consignment of cartridges from sirsa arrested from bahadurgarh 25 thousand cartridges recovered
n विनीत नरूला, झज्जर

पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बहादुरगढ़ इलाके में रोहद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर महिला सहित पांच हथियार सप्लायरों को पकड़ा है। STF रोहतक टीम ने आरोपियों से 24 हजार 980 कारतूस और दो गाड़ियां बरामद की हैं। असौदा थाने में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि हथियार सप्लाई के कुछ आरोपी रोहद टोल से पहले एक ढाबे के पास दो गाड़ियों सहित मौजूद हैं।
इस पर STF डीएसपी शमशेर दहिया, प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया आदि की अगुवाई में टीम वहां पहुंची। मौके पर दो गाड़ियां खड़ी थीं। टीम ने गाड़ियों की घेरा बंदी की। गाड़ी में महिला सहित पांच लोग थे। पांचों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान गाड़ियों की डिग्गियों, सीटों के नीचे से कारतूसों की काफी थैलियां बरामद हुई। गिनती करने पर 24 हजार 980 कारतूस पाए गए।

आरोपियों की पहचान अफीफ उद्दीन, आशिम रईस, जीनत आरा, अरबाज, सबलुखान के रूप में हुई है। सामने आया है कि ये लोग सिरसा के महक गन हाउस से कारतूस लाए। गन हाउस मालिक विजय गोयल सहित इन पांचों आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रेकमेंडेड खबरें