झुकी बिल्डिंग की सुरक्षा पर स्ट्रक्चरल इंजीनियर की सलाह का है इंतज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gurugram waiting for structural engineers advice on leaning buildings safety construction halted
n NBT न्यूज, गुड़गांव

सेक्टर-31 में प्लॉट नंबर-770 की खुदाई के चलते क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ झुकी बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर अब स्ट्रक्चरल इंजीनियर की सलाह का इंतजार है। प्लॉट नंबर 769 की इमारत की नींव को सुरक्षित रखने के लिए करीब छह फीट ऊंची दीवार बनाई गई है। हालांकि इससे इमारत की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकी है।
बिल्डिंग के फ्लैट मालिकों का आरोप है कि प्लॉट मालिक खुदाई के दौरान बने गड्ढे को भरने का प्रयास कर रहा है।एचएसवीपी के अधिकारियों ने फिलहाल प्लॉट में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाई हुई है। विभाग की ओर से बिल्डिंग की सुरक्षा जांच के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर की सलाह ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी अनुमति मिलने तक प्लॉट में निर्माण नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद नींव को नुकसान से बचाने के लिए दीवार बनाई जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें