महासचिव की नियुक्ति मामले में AOA अध्यक्ष ने रखा अपना पक्ष

नवभारतटाइम्स.कॉम•
aoa president raises questions on secretary appointment says appointment made as per rules
n NBT न्यूज, गुड़गांव

सेक्टर-102 स्थित जॉयविल सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन (AOA) महासचिव की नियुक्ति को लेकर हुए विरोध के बाद AOA अध्यक्ष अशोक शर्मा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि महासचिव की नियुक्ति हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसायटीज एक्ट , 2012 और असोसिएशन के बायलॉज के अनुसार की गई है। इस संबंध में जिला रजिस्ट्रार से मंजूरी भी मिली हुई है। उन्होंने कहा कि जिला रजिस्ट्रार के पोर्टल पर जाकर सोसायटी के निवासी मंजूरी से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

रेकमेंडेड खबरें