अब शिफ्ट नहीं होगी मास्टर सीवर लाइन, वहीं होगा काम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
master sewer line will not be shifted now repair work will be done under sohna elevated road
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

बार-बार धंस रही सोहना ऐलिवेटिड रोड का अब स्थायी समाधान होगा। इसके लिए एनएचएआई ने टेंडर कर एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया है। ग्रैप की पाबंदियां आड़े नहीं आईं तो यहां जल्द काम शुरू होगा।
यहां 1800 और 2400 एमएम की लाइनों को आधुनिक तकनीक सीआईपीपी क्योर इन प्लेस पाइप तकनीक से रिपेयर किया जाएगा। इसमें जर्जर और कमजोर लाइन के अंदर से ही मोटी लेयर चढ़ा दी जाती है, जिससे पाइप की लाइफ दस साल से अधिक समय तक बढ़ जाती है। पहले यहां की सीवर लाइन को शिफ्ट करने का प्लान था। यह जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन है। 2700 मीटर के हिस्से को रिपेयर किया जाएगा। पहले इस लाइन को सर्विस लेन में शिफ्ट करने का प्लान था, लेकिन अब जीएमडीए के साथ बातचीत के बाद एनएचएआई इसे सीआईपीपी के तहत मरम्मत का ही प्लान कर रहा है। इस पर 58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। छह महीने में काम पूरा होगा। 1800 एमएम का लाइन का अधिकतर हिस्सा इस तकनीक से नया हो जाएगा, जबकि 2400 एमएम का हिस्सा कम है। इस रोड पर 100 मीटर तक के एरिया में ही बार-बार रोड धंस रही है। पिछली बार धंसी रोड से 20 मीटर आगे अब यह सड़क धंसी है। एनएचएआई के प्रॉजेक्ट डायरेक्टर योगेश तिलक ने बताया कि एजेंसी को इस लाइन का काम दिया जा चुका है। शिफ्ट करने की बजाय लाइन को ही सीआईपीपी तकनीक से मजबूत किया जाएगा। यहां अधिक फ्लो और प्रेशर होने के कारण लाइन बार-बार धंसती है। यह सीवर लाइन कई दशकों पुरानी होने के कारण कमजोर हो चुकी है।

रेकमेंडेड खबरें