NEET-PG में अब पर्सेंटाइल नहीं, रैंक से होगा दाखिला!

नवभारतटाइम्स.कॉम•
neet pg admission now admission by rank not percentile nmc approval
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

मेडिकल कॉलेजों में NEET-PG और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में दाखिले की व्यवस्था में बड़ा बदलाव हो सकता है। NEET-PG और NEET-SS में अब तक लागू पर्सेंटाइल आधारित क्वॉलिफाइंग सिस्टम की जगह रैंक आधारित मेरिट व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने यह प्रस्ताव दिया है। समिति के मुताबिक, नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और जल्द ही संबंधित पक्षों से सुझाव लेने के लिए ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी किया जा सकता है।

रेकमेंडेड खबरें